अमेरिका के चीन पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद WTO में मुकदमा करेगा चीन: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के चीन से होने वाले आयात पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद चीन वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) में मुकदमा दायर करेगा। चीन ने फैसले को निराशाजनक बताते हुए इसे डब्ल्यूटीओ के नियमों का उल्लंघन बताया है। दरअसल, अमेरिका ने कनाडा और मेक्सिको पर 25% और चीन पर 10% टैरिफ लगाया है।