अमेरिका के टेक्सस में फाड़ा गया भारतीय तिरंगा, लगाए गए भारत-विरोधी नारे
अमेरिका के टेक्सस में भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' को फाड़ने का मामला सामने आया है। कुछ युवकों के समूह ने तिरंगे को फाड़ते हुए भारत-विरोधी नारे लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय समुदाय ने इसकी आलोचना की है। 'आप' सांसद संजय सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "डॉनल्ड ट्रंप के देश में भारतीय तिरंगे का अपमान हुआ।"