अमेरिका की दादागिरी के खिलाफ झुकने की ज़रूरत नहीं: 50% टैरिफ पर मारुति सुज़ुकी के चेयरमैन
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ को लेकर मारुति सुज़ुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा है कि भारत को किसी भी तरह की धौंस और धमकी के आगे झुकने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा, "अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कई मायनों में देशों को...नीतियों और संबंधों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया है।"