अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर ने मनाई दीवाली, शेयर कीं दीया प्रज्वलित करते हुए तस्वीर
अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर चुने गए अब्दुल अल-सईद ने दिवाली के मौके पर दीया प्रज्वलित करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने X पर लिखा, "रोशनी का त्योहार मनाने वाले सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं🪔🎇।" इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं एक तरह से भारतीय हूं, शायद मैं अरब से ज़्यादा भारतीय हूं।"