अमेरिका के बाद कोलंबिया ने गोलन हाइट्स पर इज़रायल को दी आधिकारिक मान्यता
कोलंबिया ने कब्ज़े वाले सीरियाई गोलन हाइट्स पर इज़रायल की संप्रभुता को मान्यता दे दी है। अमेरिका के बाद ऐसा करने वाला वह दूसरा देश बन गया है। कोलंबिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिडल ईस्ट में अस्थिरता और इज़रायल की सुरक्षा के लिए गोलन हाइट्स के रणनीतिक महत्व को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।