अमेरिका की यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डेवलपमेंट द्वारा बांग्लादेश को दिए जाने वाले अनुदान को रोकने के कुछ दिनों बाद स्विट्ज़रलैंड ने भी वहां विकास सहायता कार्यक्रमों को समाप्त करने की घोषणा की है। बांग्लादेश में स्विट्ज़रलैंड के विकास कार्यक्रम-2028 के अंत तक समाप्त हो जाएंगे। स्विट्ज़रलैंड ने अल्बानिया के लिए भी सहायता बंद करने का फैसला किया है।