अमेरिका में JPMorgan Chase के सिस्टम में सॉफ्टवेयर बग के कारण सोमवार को हज़ारों ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं और पेमेंट में परेशानी हुई। इसका असर Bank of America, US Bank, Capital One, Wells Fargo और Truist के उन ग्राहकों पर भी पड़ा जिनके लेनदेन Chase से जुड़े थे। बैंक ने स्पष्ट किया कि यह साइबर हमला नहीं था।