अमेरिका को भारत का वस्तु निर्यात अप्रैल-दिसंबर के दौरान 5.57% बढ़ा

अमेरिका को भारत का वस्तु निर्यात अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान 5.57% बढ़कर $59.93 बिलियन पर पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में अमेरिका को भारत का निर्यात 8.49% बढ़कर $7 बिलियन रहा है। वहीं, अमेरिका से भारत का आयात अप्रैल-दिसंबर में 1.91% बढ़कर $33.4 बिलियन पर पहुंच गया और दिसंबर में यह 9.88% बढ़कर $3.77 बिलियन रहा है।