अमेरिका के मैनहट्टन में गोलीबारी में 5 की मौत, हमलावर ने की आत्महत्या

न्यूयॉर्क (अमेरिका) के सेंट्रल मैनहट्टन में सोमवार को एक शख्स ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जिसमें ऑफ-ड्यूटी पुलिस ऑफिसर समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, हमलावर के पास हैंडगन रखने का लाइसेंस भी था।