inshorts

टैरिफ विवाद के बीच भारत के साथ व्यापार वार्ता के बाद अमेरिका ने जारी किया बयान

टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर संग व्यापार वार्ता के बाद भारत-अमेरिका संबंधों की अहमियत बताई है। रूबियो ने कहा, "अमेरिका के लिए भारत के साथ संबंध बेहद महत्वपूर्ण है।" रूबियो ने ट्रेड, डिफेंस, एनर्जी, फार्मास्यूटिकल्स और अहम खनिजों के क्षेत्र में भारत की भागीदारी की तारीफ की।