पुलिस के मुताबिक, अमेरिका के विस्कॉन्सिन के मैडिसन में एक स्कूल में सोमवार को गोलीबारी हुई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मैडिसन पुलिस प्रमुख शॉन बार्न्स ने बताया कि मृतकों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि गोलीबारी राज्य की राजधानी मैडिसन में एबंडेंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में हुई।