अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से तीखी बहस के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वह अमेरिका के साथ खनिज डील करने के लिए तैयार हैं। लंदन में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा, "हमारी नीति वही है जो पहले थी। अगर दोनों पक्ष (यूक्रेन व अमेरिका) तैयार हैं तो समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।"