अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद खत्म करने के लिए जारी हैं कोशिशें: सरकारी सूत्र
एनडीटीवी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा है कि अमेरिका के साथ जारी टैरिफ विवाद खत्म करने के लिए भारत सरकार की ओर से कोशिशें जारी हैं। सूत्रों ने कहा कि भारत व अमेरिका के काफी पुराने रिश्ते में मौजूदा परिस्थिति एक अस्थाई परिस्थिति है। दरअसल, 27 अगस्त से भारत पर अमेरिका का अतिरिक्त 25% टैरिफ लागू हुआ है।