अमेरिका के साथ तेल व्यापार बढ़ाने के लिए तैयार है भारत, उचित दाम चाहिए: सरकार
वाणिज्य मंत्रालय के सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने कहा है कि भारत, अमेरिका से और अधिक तेल खरीदने के लिए तैयार है लेकिन भारत को 'सही दाम' चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के पास अमेरिकी ऊर्जा खरीद अतिरिक्त $12-$13 बिलियन बढ़ाने की गुंजाइश है। गौरतलब है कि 7-8 साल में अमेरिकी ऊर्जा इम्पोर्ट (खासकर कच्चा तेल) 50% तक कम हुआ है।