अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की परमाणु मुद्दे पर वार्ता की पेशकश के बाद ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई ने शुक्रवार को कहा, "अमेरिका के साथ वार्ता बुद्धिमानी, समझदारी या सम्मानजनक नहीं है। ऐसी सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए।" ट्रंप ने कहा था, "हम ईरान के प्रति सख्ती नहीं चाहते लेकिन उनके पास परमाणु बम नहीं होना चाहिए।"