अमेरिकी कंपनी CCTE में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है NTPC
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी अमेरिकी क्लीन एनर्जी स्टार्टअप क्लीन कोर थोरियम एनर्जी में माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत कर रही है। कंपनी ने कहा कि किसी भी निवेश का निर्णय पूरी जांच-पड़ताल और कानूनी/नियामक मंज़ूरी पर निर्भर करेगा। डील की वैल्यू या टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।