अमेरिकी कंपनियों के AI बॉट ने ट्रंप के बयान 'भारत की अर्थव्यवस्था मरी हुई है' का किया खंडन

कई अमेरिकी कंपनियों के एआई चैटबॉट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बयान 'भारत की अर्थव्यवस्था मरी हुई है' का खंडन किया है। एलन मस्क के ग्रोक ने कहा, "नहीं, भारतीय अर्थव्यवस्था मृत नहीं है।" मेटा एआई ने कहा, "यह दुनियाभर में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।" चैटजीपीटी ने इसे 'गतिशील और महत्वाकांक्षी' बताया।