अमेरिकी गायक एल्विस प्रेस्ली की घड़ी व जली हुई सिगार समेत अन्य वस्तुएं हुईं नीलाम
अमेरिका के मशहूर गायक व अभिनेता एल्विस प्रेस्ली की घड़ी, चांदी की अंगूठी व आधी जली हुई सिगार समेत कई अन्य वस्तुओं की नीलामी की गई। नीलामी के लिए कुल 99 वस्तुएं रखी गई थीं जिनमें से ज़्यादातर एल्विस की निजी चीज़ें थीं। सभी चीज़ों के बिकने के बाद उनकी सामूहिक कीमत ₹14 लाख से भी अधिक लगाई गई।