अमेरिकी गवर्नर ने EU से ट्रंप की ग्रीनलैंड वाली मांग का विरोध करने का किया आह्वान
दावोस (स्विट्ज़रलैंड) में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूज़म ने यूरोपीय संघ (ईयू) से अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्ज़ा करने की धमकी का विरोध करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, "यह मज़बूती से खड़े होने...और हिम्मत दिखाने का समय है।" बकौल गैविन, ईयू को समझना चाहिए कि वह कितना दयनीय दिख रहा है।