inshorts

अमेरिका छोड़ने पर हम उन्हें पैसे व फ्लाइट की टिकट देंगे: आप्रवासियों को लेकर ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने आप्रावसियों को लेकर कहा है कि खुद से देश छोड़ने (सेल्फ डिपोर्ट) वालों को वह पैसे व फ्लाइट की टिकट देंगे। उन्होंने कहा, "हम उन लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे...अगर उनका व्यवहार अच्छा रहा...तो उन्हें कानूनी रूप से देश में वापस बुलाएंगे।" ट्रंप ने इस योजना के लागू होने की तारीख नहीं बताई है।