रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर 500% टैरिफ लगाए जाने की आशंका के चलते भारतीय शेयर बाज़ार में गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई जिससे निवेशकों को लगभग ₹8 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। गुरुवार को सेंसेक्स 780 अंक गिरकर 84,180 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी करीब 264 अंक टूटकर 25,876 पर आ गया।