अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 महीने के निम्नतम स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया, जानें कारण

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 86.8725 पर पहुंचकर 4 महीने के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया। बकौल रिपोर्ट्स, यूरो के कमज़ोर होने और सरकारी बैंकों की ओर से डॉलर की मज़बूत मांग के कारण रुपए में गिरावट आ रही है। गौरतलब है कि कमज़ोर रुपया इम्पोर्टेड वस्तुओं को महंगा बना सकता है।