inshorts

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर लुढ़का रुपया

भारतीय रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे टूटकर 88.53 के अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी टैरिफ में बढ़ोतरी और एच-1बी वीज़ा फीस में इज़ाफे जैसी प्रतिकूल नीतियों ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की। सोमवार को 12 पैसे की गिरावट के साथ रुपया 88.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।