सोमवार को भारतीय रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। यह गिरावट बजट पेश होने और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा व मेक्सिको पर 25% टैरिफ और चीन पर 10% टैरिफ लगाए जाने के बाद दर्ज हुई। माना जा रहा है कि ट्रंप का टैरिफ वॉर डॉलर को मज़बूत कर रहा है।