अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे चढ़कर 86.44 पर हुआ बंद
बुधवार को रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 86.44 प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाज़ार में रुपया 86.60 पर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.68 के निचले स्तर को छुआ। पूरे दिन में रुपया उच्चतम स्तर 86.43 पर भी पहुंचा। मंगलवार को रुपया प्रति अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.56 पर बंद हुआ था।