अमेरिकी डॉलर के सामने क्यों इतना टूट रहा भारतीय रुपया, क्या कहते हैं बाज़ार के जानकार?
भारतीय रुपए में हालिया दिनों में आई ज़बरदस्त गिरावट के चलते यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले निम्नतम स्तर तक चला गया। इसे लेकर मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट (जिंस और मुद्रा) अनुज चौधरी ने कहा कि फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में 0.25% की कटौती और डॉलर में आई मज़बूती के चलते भारतीय करेंसी में भारी गिरावट आई।