अमेरिका द्वारा यूके में परमाणु हथियार तैनात किए जाने की रिपोर्ट्स पर रूस ने दी प्रतिक्रिया

अमेरिका द्वारा यूके में परमाणु हथियार तैनात किए जाने की रिपोर्ट्स पर रूस ने कहा है, "हमें तनाव बढ़ने और सैन्यीकरण (जिसमें परमाणु सैन्यीकरण भी शामिल है) का संकेत दिख रहा है।" रूस ने कहा, "हमारे संबंधित विभाग की इस इलाके में हो रहे घटनाक्रमों पर नज़र है…उसके मद्देनज़र हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए...कार्य योजना बनाई जा रही है।"