inshorts

अमेरिका ने 500 से अधिक अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर किया निर्वासित

वाइट हाउस (अमेरिका) की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बताया है कि 538 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर उन्हें सैन्य विमान के ज़रिए देश से निर्वासित किया गया है। बकौल लीविट, इनमें एक संदिग्ध आतंकवादी, अरागुआ गैंग के चार सदस्य व यौन अपराध करने के कई दोषी शामिल थे और यह अब तक का सबसे बड़ा निर्वासन अभियान है।