अमेरिका ने अपने हमले में 3 भारतीयों की मौत के बाद भारत से कहा- उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेंगे
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है। दोनों ने होर्मुज़ स्ट्रेट के पास अमेरिकी हमले में 3 भारतीय नाविकों की मौत पर बात की। विभाग के मुताबिक, रुबियो ने कहा कि अमेरिकी नाकेबंदी का उल्लंघन और ईरानी तेल की अवैध ढुलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।