inshorts

अमेरिका ने गाज़ा में तत्काल युद्धविराम संबंधी प्रस्ताव पर UNSC में लगाया वीटो

अमेरिका ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव पर वीटो लगाया जिसमें गाज़ा में तत्काल स्थाई संघर्षविराम और बंधकों की रिहाई की बात की गई थी। इस प्रस्ताव में गाज़ा में मानवीय स्थिति को 'बहुत खराब' बताया गया और इज़रायल से वहां फिलिस्तीनियों को सहायता पहुंचाने पर लगे सभी प्रतिबंध हटाने का आह्वान किया गया था।