अमेरिका ने ड्रग्स तस्करी मामले में भारत के टॉप बिज़नेस एग्ज़ीक्यूटिव्स का वीज़ा किया रद्द
अमेरिका ने भारत को अवैध ड्रग प्रोडक्शन और तस्करी वाले देशों की सूची में डालने के बाद भारत के टॉप बिज़नेस एग्ज़ीक्यूटिव्स और उनके परिवारों का वीज़ा रद्द कर दिया है। इन अधिकारियों पर अमेरिका में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ फेंटेनाइल प्रीकर्सर की तस्करी का आरोप लगाया गया है। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने गुरुवार को इसका एलान किया।