अमेरिका ने तालिबान के तीन नेताओं के सिर पर घोषित इनाम लिया वापस

अमेरिका ने तालिबान (अफगानिस्तान) सरकार के गृह मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी, अब्दुल अज़ीज़ हक्कानी और याह्या हक्कानी के सिर पर घोषित इनाम वापस ले लिया है। हक्कानी नेटवर्क के प्रमुख सिराजुद्दीन पहले अमेरिका की ‘रिवॉर्ड्स-फॉर-जस्टिस’ सूची में थे लेकिन अब उनका नाम हटा दिया गया है। हालांकि, एफबीआई की वेबसाइट पर वह अब भी वांछित अपराधी के रूप में सूचीबद्ध हैं।