अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान पर दिया बड़ा बयान, किया 'खतरे' का ज़िक्र
अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा, "भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु देश हैं। मुझे लगता है कि दोनों एक-दूसरे से आने वाले स्वाभाविक खतरों को देखेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "हम किसी भी देश पर उंगली नहीं उठा रहे हैं और उन्हें हमारे लिए खतरा नहीं मान रहे हैं। हम दुनिया में शांति के लिए उनके योगदान के आभारी हैं।"