अमेरिका ने यूके में तैनात किए परमाणु हथियार: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने यूके में परमाणु हथियार तैनात कर दिए हैं। इससे पहले बराक ओबामा प्रशासन ने यूके में तैनात किए गए परमाणु हथियारों को 2008 में हटा लिया था। दोनों देशों की लंबे समय से नीति है कि किसी भी विशिष्ट स्थान पर परमाणु हथियारों की मौजूदगी की ना तो पुष्टि की जाए और ना ही खंडन।