अमेरिका में विदेश विभाग के पूर्व अधिकारी माइक बेंज़ ने दावा किया है कि अमेरिका ने भारत में 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने की साज़िश रची थी। बकौल बेंज़, फेसबुक, यूट्यूब, वॉट्सऐप और ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों पर मोदी समर्थक कंटेंट को रोकने के लिए अमेरिका के विदेश विभाग ने दबाव डाला था।