अमेरिका ने लिया यू-टर्न, कहा- वेनेज़ुएला पर शासन नहीं करेगा
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को कहा कि अमेरिका वेनेज़ुएला पर शासन करने नहीं जा रहा लेकिन वेनेज़ुएला पर पहले से लागू 'ऑयल क्वॉरंटीन' को सख्ती से लागू करेगा। इससे पहले राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था, "हम देश (वेनेज़ुएला) को तब तक चलाएंगे जब तक सुरक्षित, उचित और विवेकपूर्ण तरीके से सत्ता का हस्तांतरण नहीं हो जाता।"