अमेरिका ने वेनेज़ुएला में किया था 'रहस्यमयी हथियार' का इस्तेमाल, गार्ड का दावा- नाक से खून बहने लगा
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के समर्थक एक सुरक्षा गार्ड ने दावा किया कि अमेरिका ने हमले के दौरान 'रहस्यमयी हथियार' का इस्तेमाल किया था। गार्ड ने कहा, "उन्होंने तेज़ ध्वनि तरंग जैसा कुछ छोड़ा जिससे सिर फटने लगा। अचानक सभी की नाक से खून बहने लगा...कुछ को खून की उल्टियां हुईं और वे बिल्कुल हिल नहीं पाए।"