अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से हटाई नौसैनिक नाकाबंदी
अमेरिका ने होर्मुज़ स्ट्रेट से नौसैनिक नाकेबंदी हटा ली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा, "स्ट्रेट में फंसे जहाज़ अब घर लौटने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं...अपने परिवार को मेरी तरफ यानी आपके पसंदीदा राष्ट्रपति की तरफ से...नमस्ते कहिएगा।" यह नाकाबंदी होर्मुज़ स्ट्रेट पर ईरान के नियंत्रण को खत्म करने के लिए लगाई गई थी।