अमेरिका ने संदिग्ध प्लेग आउटब्रेक पर दिया रिऐक्शन, कहा- हर घंटे रख रहे हैं नज़र
रूस में एक शोधकर्ता की संदिग्ध प्लेग से मौत के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका स्थिति पर 'हर घंटे' नज़र रख रहा है और रूस से अधिक जानकारी मांग रहा है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि रूस के लिए दुनिया संग अधिक जानकारी साझा करना ज़रूरी है।" करीब 200 लोग क्वारंटीन किए गए हैं।