एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने चीन में कार्यरत अपने सरकारी कर्मचारियों, उनके पारिवारिक सदस्यों और सुरक्षा मंज़ूरी वाले कॉन्ट्रैक्टर्स पर चीनी नागरिकों संग किसी भी तरह के रोमांटिक या यौन संबंध बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बकौल रिपोर्ट, अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स ने जनवरी में चीन छोड़ने से कुछ समय पहले यह नीति लागू की थी।