अमेरिका ने होर्मुज़ में लराक द्वीप पर की भीषण बमबारी
ईरान की तस्नीम न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, अमेरिका द्वारा किए गए मिसाइल हमले के कारण होर्मुज़ स्ट्रेट में लारक द्वीप पर जोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। बकौल रिपोर्ट, हमले से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अमेरिका ने अब तक इस कथित हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।