अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने वह सोशल मीडिया पोस्ट हटा लिया है जिसमें भारतीयों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी पर पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो का जवाब शामिल था। भारत दौरे के दौरान रूबियो का जवाब वायरल हुआ था। रुबियो ने जवाब दिया था, "हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं। अमेरिका में भी ऐसे लोग हैं।"