अमेरिकी प्रशासन ने स्वास्थ्य एजेंसियों में बड़े पैमाने पर शुरू की छंटनी: रिपोर्ट
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने स्वास्थ्य एजेंसियों के कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र, खाद्य व औषधि प्रशासन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान में कर्मचारियों की छंटनी की गई है। बकौल रिपोर्ट, अमेरिकी प्रशासन स्वास्थ्य विभाग में 10,000 नौकरियों की कटौती करने वाला है।