inshorts

अमेरिकी पैसों से यह हो रहा था: USAID से जुड़े भारत के ट्रांसजेंडर क्लिनिक बंद होने पर मस्क

अमेरिकी एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) द्वारा सहायता प्राप्त भारत के ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए शुरू किए गए पहले तीन क्लिनिक बंद होने पर अरबपति एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अमेरिकी पैसों से यही सब हो रहा था।" अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा विदेशी सहायता पर रोक लगाए जाने के बाद क्लिनिक बंद कर दिए गए हैं।