inshorts

अमेरिका पर आक्रमण और तीसरा विश्व युद्ध रोक दूंगा: शपथ ग्रहण से पहले ट्रंप

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण से पहले अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा है कि वह तीसरे विश्व युद्ध और अमेरिका पर आक्रमण को रोक देंगे। उन्होंने कहा, "मैं यूक्रेन में युद्ध को समाप्त कर दूंगा...मैं मध्य पूर्व में अराजकता को रोक दूंगा और आपको पता नहीं है कि हम कितने करीब हैं।"