भारत के पूर्व G20 शेरपा अमिताभ कांत ने अमेरिका द्वारा एच-1बी वीज़ा फीस बढ़ाकर $1,00,000 किए जाने को लेकर कहा है, "यह कदम अमेरिका के इनोवेशन को रोक देगा...नई रिसर्च, स्टार्टअप्स और पेटेंट्स भारत में होंगे।" इमिग्रेशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इतनी भारी फीस से अमेरिकी कंपनियां नौकरियां विदेश शिफ्ट करने पर मजबूर होंगी जिसका दूसरे देशों को फायदा होगा।