अमेरिका पहुंचते ही पीएम मोदी ने किया पोस्ट, बोले- वॉर्म रिसेप्शन इन विंटर चिल

फ्रांस दौरे के बाद 2 दिवसीय अमेरिकी दौरे को लेकर वॉशिंगटन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "वॉर्म रिसेप्शन इन विंटर चिल (ठिठुरन भरी सर्दी में गर्मजोशी भरा स्वागत)!" उन्होंने आगे लिखा, "कड़कड़ाती ठंड के बावजूद, वॉशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने मेरा विशेष स्वागत किया है। मैं उनका बहुत आभारी हूं।"