अमेरिकी फेडरल रिज़र्व ने बुधवार को इस साल पहली बार ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की जिसका असर भारतीय आईटी कंपनियों के शेयरों पर दिखा। गुरुवार को निफ्टी आईटी इंडेक्स में तेज़ी आई और यह लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं, इस दौरान LTIMindtree, इन्फोसिस और विप्रो के शेयरों में 2-3% की उछाल दिखी।