अमेरिकी फेडरल रिज़र्व ने लगातार तीसरी बार घटाई ब्याज दर
अमेरिकी फेडरल रिज़र्व ने बुधवार को लगातार तीसरी बार अपनी प्रमुख ब्याज दर में 0.25 बेसिस पॉइंट की कटौती की। यूएस में अब ब्याज दर 3.50-3.75% के दायरे में आ गई है जो बीते 3 वर्षों में अपने न्यूनतम स्तर पर है। वहीं, फेड ने आगे दरों में कटौती की रफ्तार धीमी रहने के संकेत दिए हैं।