महिला फैशन उद्यमी नील एल्शेरिफ ने अमेरिकन एयरलाइंस पर मुकदमा दायर कर दावा किया है कि न्यूयॉर्क-मिलान फ्लाइट में पुरुष सहयात्री ने एक घंटे तक हस्तमैथुन किया। $3,000 में टिकट खरीदने वाली नील ने कहा कि इसकी सूचना देने पर भी क्रू ने कार्रवाई नहीं की और एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उनसे कहा, "पुरुष इस तरह की हरकतें करते हैं।"